• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबर : वाटर कूलर का पानी पीने से स्कूल के बच्चों ने की उल्टियां, अस्पताल में भर्ती

ByPunjab Khabar Live

Dec 4, 2023

बीते दिन संगरूर के सरकारी स्कूल में खाना खाने के बाद 60 बच्चे बीमार हुए थे। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने सख्ती से एक्शन लेते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई की और उसका लाइसेंस रद्द कर दिया था। अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ था कि नकोदर के एक स्कूल का मामला और सामने आ गया है। जहां स्कूल में पानी पीने के बाद बच्चे उल्टियां करने लगे। बच्चों ने कहा कि उन्होंने घटना की जानकारी टीचर को दी‌।

जिसके बाद स्कूल के टीचरों द्वारा बीमार बच्चों को तुरंत अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां 12 बच्चों में से कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चे जालंधर के नकोदर रोड पर स्थित एक कांनवेंट स्कूल में पड़ते थे जैसे ही दोपहर को बच्चों ने पानी पिया तो बच्चे बीमार हो गए कई उलटियाँ करने लगे। बच्चों का आरोप है कि पानी के कूलर में छिपकली ओर चूहे मरे पड़े थे। देर रात तक बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page