• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः फिरोजपुर में जालंधर के ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Dec 4, 2023

फिरोजपुर में युवक को विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख रुपए ठग लिए गए। पीड़ित ने पुलिस को इसकी शिकायत कर दी है। जिसके बाद जालंधर के रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल वह गिरफ्त से बाहर है। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह वासी चंगाली कदीम (मल्लांवाला) जिला फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मुलाकात आरोपी सैममन पुत्र सोमनाथ वासी गांव बडाला जिला जालंधर के साथ हुई। आरोपी ने उसे विदेश भेजने की बात कही और उससे एडवांस में 7 लाख रुपए वसूल लिए। काफी समय बीतने के बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा तो उसने अपने रुपए वापस मांगे। मगर, आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। इस संबंधी पीड़ित धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की तफ्तीश करने के बाद आरोपी सैममन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page