• Sun. Mar 22nd, 2026

बड़ी ख़बरः पंजाब सरकार ने फर्जी राशन कार्ड बनाने वालो के दिए जांच के आदेश 

ByPunjab Khabar Live

Sep 6, 2022

(PKL): पंजाब में गरीब लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा डिपो में सस्ता राशन उपलब्ध कराने के लिए राशन कार्ड बनाए गए हैं, लेकिन कई अमीर लोग भी इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, जिससे कई गरीब लोग इस योजना से वंचित हो रहे हैं। ऐसे फर्जी राशन कार्ड बनवाने वाले गरीबों का हक लूटने वालों की अब खैर नहीं। माननीय सरकार ने अधिकारियों को फर्जी राशन कार्डों की जांच करने का आदेश दिया है। मंत्री लालचंद कटारुचक ने कहा कि फर्जी राशन कार्डों पर अब कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे कार्डों की जांच करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि फर्जी राशन कार्ड बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page