(PKL): श्री मुक्तसर साहिबः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां पुलिस के एक एएसआई की अपनी रिवाल्वर से गोली चलने दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मुक्तसर के कोर्ट कांप्लेक्स में यह घटना घटी है। दरअसल, कोर्ट कांप्लेक्स में पेशी दौरान कैदियों को लेकर आए एएसआई की कुलविंदर सिंह की सर्विस रिवाल्वर में से अचानक गोली चल गई। जिस दौरान एएसआई की मौके पर मौत हो गई। पुलिस की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
