• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

मोहाली से अभी अभी बड़ी खबरः कस्टडी से भाग रहे गैंगस्टर का किया एनकाउंटर, एक मुलाजिम जख्मी

ByPunjab Khabar Live

Dec 13, 2023

मोहाली के जीरकपुर में बुधवार सुबह पुलिस ने गैंगस्टर तरनजीत सिंह उर्फ जस्सा हैबोवालिया का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस उसे इरादा कत्ल के केस में पिस्टल बरामद करवाने के लिए ले गई थी लेकिन वह कस्टडी से भागने लगा। पुलिस ने पहले हवा में गोली चलाई और फिर उसके पैर में गोली मार दी। जख्मी हालत में उसे पकड़ लिया गया है, लेकिन वह जिंदा है या मर चुका है, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। उसे 6 गोलियां लगने की सूचना है। इस दौरान एक मुलाजिम भी जख्मी हो गया। पुलिस अधिकारी संदीप गोयल ने बताया कि नवांशहर का रहने वाला जस्सा हैबोवालिया गैंगस्टर हरविंदर रिंदा और सोनू खत्री का करीबी है। इस फायरिंग के दौरान एक पुलिस मुलाजिम भी जख्मी हुआ है। मौके पर एनकाउंटर जारी है। फायरिंग जीरकपुर के पीरमुछल्ला में हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page