लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के सियासी गलियारे में हलचल नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी को आज झटके पर झटका लग रहा है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परमिंदर मेहता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्जों के जाल में फंसे हुए हैं। पिछले काफी वर्षों से पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि इतने सालों से पार्टी संगठन न बनने और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे न बढ़ने देने के खिलाफ कांग्रेस की सदस्यता छोड़ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले लुधियाना के आत्म नगर से सिरमजीत सिंह बैंस के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कमलजीत सिंह कड़वल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है।
