• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अमृतसर से बड़ी खबरः 50 हजार रुपए रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Dec 26, 2023

विजिलेंस रेंज ब्यूरो अमृतसर ने भ्रष्टाचार के आरोप में अमृतसर शहर के इंस्पेक्टर रैंक के एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान सब-इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर ईओ विंग में तैनात थे।

बताया जा रहा है कि अमृतसर के ईओ विंग में तैनात सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह संघेड़ा को विजिलेंस ने 50 हजार रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर ने किसी से काम के लिए डेढ़ लाख की मांग की थी। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस ने सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page