• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अमृतसर से बड़ी खबरः यात्रियों से भरी बस की ट्रक से हुई टक्कर में महिला कांस्टेबल सहित कई घायल

ByPunjab Khabar Live

Dec 27, 2023

घने कोहरे के कारण आज सुबह अमृतसर से हरिके पतन जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिस कारण बड़ा हादसा हो गया है। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए जबकि 1 व्यक्ति के मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बठिंडा नेशनल हाईवे से होकर अमृतसर से हरीके जा रही यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे टकरा गई। यात्रियों के मुताबिक हादसा तब हुआ जब घने कोहरे के कारण ड्राइवर को कुछ दिखाई नहीं दिया। इसी बीच मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सरहाली कमलजीत राय ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page