बस स्टैंड पर नशे में धुत दो युवतियां आपस में भिड़ गईं। ये देख लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें छुड़ाने के लिए कोशिश करने लगे। मगर, जो भी उन्हें छुड़ाने आता उसे वह दांत से काटने की कोशिश करती। दोनों लड़ती-लड़ती फुटपाथ पर गिर गईं। इसके बाद वह उठ नहीं पाई। लोगों ने नशा उतारने के लिए उन्हें नींबू चटाया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब दोनों नशे में झूम रही थी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया और उन्हें उनके हवाले कर दिया। युवतियों के इस हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दोनों के साथ एक बच्ची भी दिखाई दे रही है। यह वीडियो मंगलवार देर शाम का बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद रामू नाम के व्यक्ति ने बताया कि दोनों युवतियां नशे में धुत थी। दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर बहस हुई और मामला इतना बढ़ गया तो उनमें मारपीट हो गई। वहीं मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि दोनों युवतियां नेपाली भाषा में बात कर रही थी। नशे में धुत होकर दोनों महिलाएं गिर गईं तो लोग इकट्ठा हो गए। एक दुकानदार ने नींबू दिया। महिला सिक्योरिटी गार्ड ने नशे में धुत युवतियों को नींबू चटाने की कोशिश की। मगर, वह विरोध करती रहीं। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह दोनों को नींबू दिया गया। मौके पर पहुंचे ASI कुलवंत सिंह ने बताया कि नेपाली व्यक्ति को मौके पर बुलाकर युवतियों की भाषा समझी गई और फिर मामले की जानकारी परिवार को दी गई।
