• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर STF की टीम ने 700 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Jan 10, 2024

जालंधर की STF टीम ने अमृतसर में दबिश देकर 2 तस्करों को काबू करके आरोपियों से 700 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एसटीएफ जालंधर की टीम ने अमृतसर जीटी रोड पर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके यह कार्रवाई की गई। इस संबंध में एसटीएफ के एएसआई परमिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास गुप्त सूचना थी। इस दौरान राजस्थान नंबर की आई20 गाड़ी में कुल 3 लोग नशे की सप्लाई करने के लिए यहां खड़े थे। छापेमारी के दौरान गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया, जबकि सप्लाई करने वाले 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 700 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई की जानी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page