• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

लुधियाना से बड़ी खबरः छात्रों की कार बनी आग का गोला, छलांग लगा बचाई जान

ByPunjab Khabar Live

Jan 10, 2024

लुधियाना में देर रात विदेशी छात्रों की वरना कार में आग लग गई। छात्र हुड़दंगबाजी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। छात्रों ने छलांग लगाकर जान बचाई। गाड़ी में आग लगने के कारण लंबा जाम भी लग गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। 3 दिन पहले ही लुधियाना की प्राइवेट यूनिवर्सिटी के विदेशी स्टूडेंट की मौत हुई थी। साथियों के मुताबिक वह उन्हें कमरे में मरा हुआ पड़ा मिला। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक स्टूडेंट को उल्टियां हुई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया है कि गाड़ी में नाइजीरियन स्टूडेंट्स मौजूद थे। वह मस्ती कर रहे थे।

उनकी कार की स्पीड काफी थी। फिरोजपुर रोड अयाली चौक चुंगी के पास उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। डिवाइडर से टकराने के बाद कार के इंजन में धमाका हुआ और बोनट से आग की लपटें निकलना शुरू हो गईं। ये देख कार से छात्रों ने छलांगें लगा दी। बाद में मौके से भाग गए। इस दौरान एक छात्र जख्मी भी हुआ। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार जल चुकी थी। थाना सराभा नगर के SHO अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं खुद मौके पर गया था। गाड़ी किसकी है अभी पता नहीं चला है। मौके पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। मामला वेरिफाई किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page