• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर हाईटस-2 में लगी आग, लोगों में रोष

ByPunjab Khabar Live

Jan 10, 2024

पॉश सोसाइटी जालंधर हाईटस-2 में आग लग गई। इस दौरान स्मार्ट होम डी-ब्लॉक में तड़कसार आग लगे से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि स्मार्ट होम के डी ब्लॉक की दूसरी मंजिल की लिफ्ट से लगी आग का असर 13वीं मंजिल तक देखने को मिला। आग लगने का पता उस समय चला जब टाईल्स क्रैक हुई और फ्लैट्स में धुआं फैलना शुरू हुआ। फ्लैट्स में रह रहे लोग अचानक उठे आग देख कर हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किए। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। वहीं मौके पर दमकल विभाग द्वारा काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं बताया जा रहा हैकि आग बुझाने के समय सोसाइटी के एक 2 लोगों की तबीयत भी खराब हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक आग की घटना को लेकर लोगों ने तुरंत मैनेजमैंट को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही मैनेजमैंट के लोग तुरंत वहां पहुंचे और फ्लैट्स में लगे अग्निशमन यंत्र के ज़रिए आग पर राहत पाने की कोशिश की। आग पर काबू पाने में लगे 2 घण्टे से अधिक समय लग गया। चर्चा है कि आग बुझाने के लगे अग्निशम्न यंत्र में पानी स्टोरेज कम थी। यहां तक की लोगो ने घर के बाहर रखे गमलों से मिट्टी निकाल कर आग बुझाने की कोशिश की। पॉश सोसाइटी में तड़कसार आग के कारण सोसाइटी के लोगों ने विरोध जताया है। लोगों का कहना है कि सोते समय हुई घटना के कारण दहशत में है। आग के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि लिफ्ट एरिया में बिजली, इंटरनेट इत्यादि सभी वॉयर इकट्ठी है, जिस कारण संभावना है कि इन वॉयर से आग फैली। आग लगने की घटना के बाद मौके पर आए मैनेजमेंट को सोसाइटी के लोगों ने एतराज जताया है। लोगो ने कहा कि अग्निश्मन यंत्र तो थे, लेकिन कईयो में पानी नहीं था। जिस कारण आग पर काबू पाने में देरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page