• Fri. Feb 6th, 2026

डाऊन टाऊन इमारत में लगी भीषण आग

ByPunjab Khabar Live

Jan 13, 2024

मुंबई से सटे डोंबिवली के पास खोनी पलावा की डाऊन टाऊन इमारत में भीषण आग लगी है। बताया जा रहा है कि सातवे मंजिल पर शॉर्ट सर्किट हुआ,जिसकी वजह से आग लगी। इस इमारत में तीसरी मंजिल तक लोग रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, समय रहते सभी रहिवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी मिली है कि आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की मौके पर 5 गाड़ियां पहुंची हैं। ये आग दोपहर करीब 2 बजे लगी थी।

डाऊन टाऊन इमारत में इतनी भीषण आग बिल्डिंग के मीटर बॉक्स से फैली। इसके बाद ये आग केबल और वायर के ज़रिए बाकी फ्लोर के गैलरी एरिया में तक फैल गई। दमकल विभाग की मौके पर 5 गाड़ियों ने मिलकर फिलहाल आग पर काबू पा लिया है। राहत की बात है कि इसमें कोई भी शख्स फंसा नहीं है। इस इमारत में लगी आग कितनी भीषण है वो सामने आए इस वीडियो से ही दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि नीचे की मंजिल से उठी आग की लपटों ने पूरी इमारत को ही अपने आगोश में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page