जालंधर में सुबह-सुबह गैंगस्टरों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ है। इस गोलीबारी में 2 बदमाशों को गोली लगी है, जबकि पगड़ी पर गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की जान बच गई। यह गैंगस्टर कई केसों में भगौड़े थे। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान 16 से 17 गोलियां चली है। दरअसल, नाखा वाले बाग के पास पुलिस और कुछ बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। सूचना है कि घटना में एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है। वहीं 2 बदमाश घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही जालंधर सिटी पुलिस के बड़े अधिकारी क्राइम सीन पर मूव हो गए हैं। यह एनकाउंटर नाखा वाले बाग से सटी गुलमोहर कॉलोनी के अंदर हुआ है।
ये एरिया थाना भार्गव कैंप के अधीन आता है। जख्मी पुलिस मुलाजिम को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए की टीम भगोड़ों को पकड़ने के लिए गई थी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चल दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों को गोलियां लगी है।
पंजाब के जालंधर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टरों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ है। जिसमें 2 बदमाशों को गोली लगी है, जबकि पगड़ी पर गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की जान बच गई। दोनों गैंगस्टर कई केसों में भगौड़े थे। आरोपियों से पुलिस ने .30 और एक 32 बोर का पिस्टल बरामद किया है।
पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों में जालंधर का रहने वाला नितिन और होशियारपुर के बुल्लोवाल का रहने वाला आशीष है। दोनों लॉरेंस गैंग से संबंध रखते हैं। दोनों USA में बैठे गैंगस्टर लक्की के इशारे पर शहर में दो लोगों को टारगेट करने वाले थे। इनके खिलाफ पंजाब में 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं। सीपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि आरोपियों के लिंक लॉरेंस गैंग के सक्रिय गैंगस्टर बिन्नी गुर्जर के साथ भी सामने आए हैं। दोनों आरोपी लक्की और गुर्जर के साथ काफी समय से लिंक में थे। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में नामजद मन्नू और रूपे को सिद्धू की हत्या के बाद लक्की ने होशियारपुर में अपने पास ठहराया था। लक्की एक साल पहले USA भाग गया था।
