• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः शादी की तैयारियों में जुटे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

ByPunjab Khabar Live

Jan 22, 2024

लोहिया खास के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गांव फरीदासराय, लोहिया खास के रहने वाले दलबीर सिंह काला (55) के रूप मे हुई है। उसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के वक्त दलबीर सिंह स्कूटर पर सवार था। इस दौरान उसे एक कार ने टक्कर मार दी। जल्द पुलिस मामले में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई करेगी। दलबीर की मौत से पूरा परिवार और गांव सदमे में है, क्योंकि कुछ दिन बाद ही दलबीर की बेटी की शादी थी। मगर इससे पहले हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों दलबीर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया था।

जहां ले जाते ही डॉक्टरों ने दलबीर को मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पारिवारिक सदस्य मौके पर पहुंच गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोहिया खास में स्थित हेमकुंट अस्पताल के पास ये हादसा हुआ है। स्कूटर सवार काला अपने स्पीड में आगे जा रहा था। इस दौरान पीछे से आई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें काला का काफी खून बह गया था। मौका पाकर आरोपी तो मौके से भाग निकला था। लोहियां थाने के एसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि कार सवारों की तलाश जारी है। एसआई गुरविंदर सिंह ने कहा कि कार सवार अपने वाहन की रजिस्ट्रेशन कॉपी भी अपने साथ ले गए था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page