• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः ऑटो के अंदर व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

ByPunjab Khabar Live

Jan 22, 2024

जालंधर में टांडा फाटक के पास ऑटो के अंदर शव मिला है। मृतक की पहचान सुमित निवासी सोफी पिंड (जालंधर) के रूप में हुई है। थाना-8 के एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि जब मृतक का शव बरामद हुआ तो उस वक्त उससे शराब की दुर्गंध आ रही थी। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को क्राइम सीन से कुछ इंजेक्शन भी मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार टांडा अड्डा फाटक के पास एक व्यक्ति ने ऑटो खड़ा देखा था। जिसमें बेसुध हालत में एक व्यक्ति पड़ा हुआ था। तुरंत मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई।

इसके बाद जांच के लिए थाना-8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने क्राइम सीन की जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया था। पुलिस को मौके से कुछ संदिग्ध सामान मिला है। वहीं, जब पुलिस ने सुमित के शव को कब्जे में लिया तब वहां से शराब की काफी दुर्गंध आ रही थी। एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला ओवर डोज का लग रहा है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद क्लियर हो पाएगा। पुलिस ने मामले की जानकारी पारिवारिक सदस्यों को दे दी है। उनके बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई करेगी। पुलिस साथ साथ एरिया के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page