जालंधर में मुख्यमंत्री भाल यात्रा के पोस्टर लगाए गए हैं। दरअसल, जालंधर के डीसी ऑफिस के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री भाल यात्रा के पोस्टर लगाए गए हैं। भाल एक पंजाबी शब्द है, जिसका मतलब ढूंढना होता है। इसके मुताबिक, डीसी ऑफिस के बाहर मुख्यमंत्री ढूंढो यात्रा के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर अत्यधिक A4 साइज के पेपर पर निकल कर प्रिंट किए गए हैं, जिन्हें सेलो टेप के साथ चिपकाया गया है। 2 दिन के साप्ताहिक अवकाश के बाद जिला प्रशासनिक कार्यालय खुला है और फिलहाल किसी ने भी इन पोस्टरों का नोटिस नहीं लिया है। पोस्टर लगे होने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा और तत्काल कर्मचारियों को पोस्टर हटाने के लिए भेजा गया।
