• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी ख़बरः ASI ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, बरामद सुसाइड नोट में एचएचओ का नाम शामिल

ByPunjab Khabar Live

Sep 10, 2022

(PKL): थाना हरियाणा में तैनात एक थानेदार द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थानेदार ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाई थी। मृतक की पहचान थानेदार सतीश कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार होशियारपुर के थाना हरियाणा में तैनात एक ए.एस.आई. ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाई। इस वीडियो में उन्होंने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले पुलिस अधिकारी का नाम लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव और वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

वीडियो में ए.एस.आई. सतीश कुमार ने बताया कि 8 अक्तूबर को वह थाने में ड्यूटी पर थे। रात करीब 2 बजे इंस्पेक्टर ओंकार सिंह चैकिंग के लिए आए। इस दौरान वह थाने के सरकारी क्वार्टर में थे। मैं 10 मिनटों तक उन्होंने एस.एच.ओ. ओंकार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने पूछा कि हाईकोर्ट मैटर कितने लगे हैं। उन्होंने सारे सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कई ऐसे सवाल पूछे जो ड्यूटी अफसर से संबंध नहीं रखते थे। फिर इसी बात को लेकर ओंकार सिंह ने उन्हें बेइज्जत किया। उनके साथ गाली-गलौच भी किया और हद से ज्यादा जलील किया। उन्होंने कहा कि जलील करने से अच्छा उन्हें गोली मार दी जाए। फिर जाते समय भी एस.एच.ओ. टांडा ने उनके खिलाफ रिपोर्ट लिख कर चले गए। जिस संबंधी उन्होंने सुबह अपने एस.एच.ओ. को बताया। उन्होंने भी कहा कि यह ओंकार सिंह ने बहुत बुरा किया है। उन्होंने आगे लिखा कि वह एस.एच.ओ. ओंकार सिंह से दुखी होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी लिखा कि इससे पहले भी एक पुलिस अधिकारी को एस.एच.ओ. ओंकार सिंह ने जलील किया था। उस व्यक्ति ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पर उस समय भी इंसाफ नहीं किया गया। उन्होंने आगे लिखा कि एस.एच.ओ. ओंकार सिंह का रवैया छोटे अधिकारियों के प्रति बहुत बुरा है। वह भी इसके चलते आत्महत्या कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page