• Thu. Feb 5th, 2026

होशियारपुर से बड़ी ख़बरः एएसआई सुसाइड केस में SIT का किया गठन, SHO लाइन हाजिर

ByPunjab Khabar Live

Sep 10, 2022

(PKL): होशियारपुर से एएसआई सतीश कुमार के सुसाइड केस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जिलें में तैनात एएसआई सतीश कुमार की आत्महत्या मामले में एसआईटी का गठन कर दिया है। बता दें कि आज थाना हरियाणा में तैनात एएसआई सतीश कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एएसआई ने सुसाइड करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें एसएचओ ओंकार सिंह पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के दोष लगाएं थे। इस मामले में एसएचओ औंकार सिंह को लाईन हाजिर किया गया है। अब सिट द्वारा एसएचओ से सवाल-जवाब किए जाएंगे। सुसाइड नोट में एएसआई ने बताया कि एसएचओद्वारा गलत व्यावहार किया गया। उससे गाली गलौच भी की गई।

एसएचओ से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। एएसआई की मौत के बाद उनका परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है। बता दें होशियारपुर के हरियाना में तैनात एक थानेदार द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। थानेदार ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाई थी। होशियारपुर के थाना हरियाना में तैनात एक एएसआई ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाई। इस वीडियो में उन्होंने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले पुलिस अधिकारी का नाम लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव और वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

वीडियो में एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि 8 सितंबर को वह थाने में ड्यूटी पर थे। रात करीब 2 बजे इंस्पेक्टर ओंकार सिंह चैकिंग के लिए आए। इस दौरान वह थाने के सरकारी क्वार्टर में थे। 10 मिनटों तक उन्होंने एसएचओ ओंकार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने पूछा कि हाईकोर्ट मैटर कितने लगे हैं। सारे सवालों के जवाब दिए। कई ऐसे सवाल पूछे जो ड्यूटी अफसर से संबंध नहीं रखते थे। फिर इसी बात को लेकर ओंकार सिंह ने उन्हें बेइज्जत किया। उनके साथ गाली-गलौच भी किया और हद से ज्यादा जलील किया। उन्होंने कहा कि जलील करने से अच्छा उन्हें गोली मार दी जाए। फिर जाते समय भी एसएचओ टांडा ने उनके खिलाफ रिपोर्ट लिख कर चले गए। जिस संबंधी उन्होंने सुबह अपने एसएचओ को बताया। उन्होंने आगे लिखा कि वह एसएचओ ओंकार सिंह से दुखी होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं।उन्होंने आगे लिखा कि एसएचओ ओंकार सिंह का रवैया छोटे अधिकारियों के प्रति बहुत बुरा है। वह भी इसके चलते आत्महत्या कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page