होशियारपुर के दसूहा संसारपुर लिंक रोड पर थार पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थार पर करीब 6 गोलियां चलाई गईं। जिसमें से 2 गोलियां पीछे का शीशा तोड़कर सीटों पर लगीं और 4 गोलियां सामने बोनट पर लगीं। इसके साथ ही पुलिस थार का नंबर ट्रेस कर परिजनों से संपर्क करने की भी कोशिश कर रही है।
यह भी पता चला है कि थार चालक राजीव ठाकुर गांव जागला का रहने वाला है। जो पेशे से पहलवान हैं। जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पूरे मामले पर कोई भी पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। उधर, डीएसपी दसूहा हरकृष्ण सिंह ने कहा कि पूरी घटना की जानकारी मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा गांव-गांव जाकर युवक के परिजनों से भी इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रख रही है। और इसके लिए टीमों का गठन भी कर दिया गया है। जल्द ही पूरा मामला सुलझा लिया जाएगा।
