75वें गणतंत्र को लेकर देश भर में बड़े-बड़े समागम करके तिरंगा फहराकर जश्न मनाया जा रहा है। वहीं जगराओं में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर मेजर सरीन ने उल्टा झंडा फहरा दिया। अधिकारियों को झंडा उल्टा होने के बारे में राष्ट्रगान के बाद पता चला। जिसके बाद तुरंत झंडे को उतार कर सीधा किया गया।
जानकारी के मुताबिक, जगराओं के गवर्नमेंट स्कूल बॉयज (स्कूल ऑफ एमिनेंस) में गणतंत्र दिवस पर एक समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान 9:30 बजे परेड शुरू की गई और 9:58 बजे एडीसी मेजर सरीन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, फिर राष्ट्रगान बजने के बाद पता चला कि झंडा उल्टा है। जिसके बाद आनन-फानन में झंडे को नीचे उतारकर सीधा किया गया। वहीं, जगराओं में हरा रंग ऊपर करके तिरंगा लहराने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक गलत तरीके से झंडा फहराने का दोषी कौन है, इस बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।
