• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः सीएम मान ने लोगों को दी बड़ी राहत, अब घर बनाना हुआ आसान

ByPunjab Khabar Live

Jan 27, 2024

जालंधर पीएपी पहुंचे सीएम भगवंत मान ने लोगों को बड़ी राहत दी है। हालांकि यह राहत शहरी लोगों को दी गई है। दरअसल, सरकार ने घर बनाने संबंधी कुछ नियमों में संशोधन किया है। लोगों को अब मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा और न ही समय की बर्बादी होगी। ऐसे में लोगों को अधिकारियों व दफ्तरों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। पंजाब सरकार ने राहत देते हुए आर्किटेक्ट को ही सीधे तौर पर नक्शे बनाने की जिम्मेदारी सौंप दी है। अब 500 वर्ग गज तक के रिहायशी इमारतों के नक्शों को मंजूरी स्वयं आर्किटेक्ट द्वारा दी जाएगी जिससे समय की बचत की जा सकेगी।

बता दें कि मालिक व आर्किटेक्ट द्वारा घर बनाने संबंधी नक्शे को लेकर स्व-घोषणा पत्र तैयार किया गया है जिसमें कुछ शर्ते दर्ज होंगी जिसमें यह भी स्पष्ट किया जाएगा हस्ताक्षर होने के बाद जो भी घर बनाने संबंधी दस्तावेज अपलोड किए गए हैं वह नियमों के अनुसार हैं। वहीं बता दें कि राज्य के शहरी क्षेत्र 90 प्रतिशत से अधिक रिहायशी मकान या घर 500 वर्ग गज से कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page