• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः जालंधर आ रहे पुलिस कर्मियों की बस की ट्रक से हुई टक्कर, कई घायल

ByPunjab Khabar Live

Jan 27, 2024

घने कोहरे के कारण पंजाब के मुक्तसर साहिब में बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं। दरअसल, मुक्तसर के कोटकपूरा रोड गांव चढ़ेवान में घनी धुंध में पुलिसकर्मचारियों की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 11 पुलिसकर्मचारी घायल हो गए। घायल तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का उपचार मुक्तसर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। बस में 21 पुलिसकर्मचारी सवार थे। बाकी सवारों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस कर्मचारी बस में जालंधर ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

घटना शनिवार सुबह नौ बजे के आसपास की है। हादसे की सूचना मिलने पर एसएसपी भागीरथ सिंह मीना अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए थे जिन्होंने सवारी का प्रबंध कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में पुलिस बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बता दें कि घनी धुंध दृश्यता करीबन 15 मीटर तक थी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page