(PKL): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल छठे शूटर दीपक मुंडी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भारत-नेपाल सीमा से दिल्ली पुलिस स्पेशल और पंजाब पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के संयुक्त अभियान के दौरान तीन गिरफ्तारियां की हैं। सिलीगुड़ी के पास भाण साहिब से गिरफ्तार किया गया है। दीपक मुंडी के साथ कपिल पंडित और राजेंद्र जोकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

