• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : नशे में धुत्त कार सवार युवती और युवकों ने व्यक्ति को मारी टक्कर, किया हंगामा, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Jan 29, 2024

जालंधर में कपूरथला चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार सिख युवक को टक्कर मार दी। जिसको लेकर वहां पर देर रात काफी हंगामा हुआ। वहीं सिख युवक गुरमीत सिंह का कहना है कि हादसे के बाद कार सवार युवती और उसके दो दोस्तों ने हंगामा भी किया। गुरमीत के मुताबिक उक्त सभी आरोपी नशे में धुत्त थे। लड़की तो रोड पर ही उल्टी कर रही थी। हादसे में युवक को टांग पर गंभीर चोट आई। मिली जानकारी के अनुसार राज नगर के रहने वाले भूपिंदर सिंह का बेटा गुरमीत डॉल्फिन होटल में काम करते हैं। रोजाना की तरह वह अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। पीड़ित के साथ उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पीड़ित ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार लड़की ने उसके साथ काफी बदतमीजी की।

जब उसने किसी तरह युवती को पीछे किया तो उसे दोस्तों ने भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि सभी लोग इतने नशे में थे कि मौके पर ही उलटी करने लगे। जिसके बाद आरोपी उसे जख्मी हालत में छोड़कर फरार हो गए। उसने बताया कि आरोपी किया कार में सवार होकर आए थे। युवक ने बताया कि वह पटेल चौक की ओर से नहर की ओर जा रहा था। वह जब कपूरथला चौक के पास पहुंचा तो चिक-चिक चौक की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद कार से उतरे तीनों जनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही उसकी पगड़ी तक उतार दी। उसने हंगामे के वीडियो भी बनाए हैं। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कैसे नशे में धुत्त युवक और युवती उससे झगड़ा कर रहे हैं। लड़की तो इतनी नशे में धुत्त थी कि उसने रोड पर उलटियां करनी शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page