जालंधर में कस्बा फिल्लौर के रहने वाले एक व्यक्ति की इटली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान फिल्लौर के गांव अकालपुर में रहने वाले बलदेव राज (38) के रूप में हुई है। बलदेव दो बच्चों को पिता था और पिछले करीब 15 साल से इटली में सेटल था। मिली जानकारी के अनुसार बलदेव की मौत शनिवार हुई थी। इस बारे में तब पता चला जब बलदेव का एक साथी उसे मिलने के लिए पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार बलदेव की मौत साइलेंट अटैक आने से हुई है। बलदेव पीछे अपनी मां गुरदेव कौर, पत्नी मनप्रीत कौर, बच्चे एकम हीर और फतेह हीर को छोड़ गए। बलदेव की मौत के बारे में जब परिवार को पता चला तो घर पर पाठ रखवाया गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, बलदेव के घर पर गांव वालों का भी तांता लगा हुआ था।
