• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबरः सुबह-सुबह निगम की टीम ने अवैध इमारतों पर चलाई डिच

ByPunjab Khabar Live

Jan 29, 2024

नगर निगम जालंधर आज सुबह-सुबह अवैध निर्माण के खिलाफ Action मोड में आ गया है। सुबह तड़के ही कड़ाके की ठंड और धुंध के बीच निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने शहर के मिट्ठापुर इलाके में अवैध रूप से बनाए जा रहे घरों और कॉमर्शियल कॉम्प्लैक्स पर मशीन चलाकर इन्हें गिरा दिया है।

नगर निगम जालंधऱ के कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने तड़के ही मिट्ठापुर की पंजाबी बाग कॉलोनी और मेहर कॉलोनी पर कार्रवाई की है। पंजाबी बाग कॉलोनी में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्माणाधीन 2 मंजिला मकान जबकि मेहर कॉलोनी में 2 कॉमर्शियल कॉम्प्लैक्स गिराए हैं। नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के ATP सुखदेव शर्मा ने बताया कि मिट्ठापुर की पंजाबी बाग कॉलोनी और मेहर कॉलोनी में जिन भवनों पर डिमोलिशन की कार्रवाई की गई है उनके न तो नक्शे पास थे और न ही उन्होंने कोई CLU फीस भरी हुई थी। सुखदेव शर्मा ने कहा कि इन्हें नोटिस भी दिए गए थे लेकिन इन्होंने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page