• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः Audi चालक पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 3 व्यक्तियों की मौत को लेकर बताई ये वजह

ByPunjab Khabar Live

Feb 2, 2024

जालंधर में विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए एक्सीडेंट के मामले में पुलिस ने फरार ऑडी कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बटाला के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में खुलासा हुआ है कि उक्त ऑडी चालक पंजाब पुलिस कर्मी है और वह जालंधर के PAP में ट्रेनिंग कर रहा है और उसे रात में घर वापस जा रहा था। पिता की मौत के बाद उसे यह नौकरी मिली है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना मकसूदा के प्रभारी सिकंदर ने बताया कि इस मामले में पहले ही FIR दर्ज कर 304 का मामला दर्ज कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने बीते दिन देर शाम को आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार भी कर लिया था।

जांच में पता चला है कि आरोपी पंजाब पुलिस का मुलाजिम है और PAP में ट्रेनिंग कर रहा है। पुलिस को आरोपी ने यह वजह बताई है कि घटना की रात वह ट्रेनिंग के बाद परिवार के साथ गाड़ी में सवार होकर अपने घर बटाला जा रहा था और उसकी गाड़ी की विधिपुर फाटक के पास कार ई रिक्शा के साथ टक्कर हो गई थी। इस दर्दनाक घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी और 2 लोग घायल हो गए थे। आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में यह पता चला है कि इसका मकसद था कि रातों-रातो घर जाकर सुबह वापस आ जाए, जिसमें उसे यह हादसा हो गया। वहीं इस सड़क हादसे में मारे गए पंकज के पिता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस विभाग ने उनको न्याय दिलाया है। आज ही पंकज का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page