• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर: हिमाचल में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के 5 लोगों की मौत

ByPunjab Khabar Live

Sep 11, 2022

(PKL): हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना सदर थाना के अंतर्गत आते गांव कुठार कलां में एक दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजन जसवाल पुत्र कुलदीप जसवाल और अमल पुत्र नंद लाल दोनो निवासी सलोह, विशाल चौधरी उर्फ अमनदीप पुत्र वलदेव सिंह निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब व अनूप सिंह पुत्र जनक राज निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी शवो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देर रात संतोषगढ़ से ऊना जा रही पंजाब नम्बर की इनोवा गाड़ी गांव कुठार कलां में सड़क किनारे लगे खम्बें से टकराने के बाद खेतों में पलट गई। हादसे की सूचना लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और गाड़ी को सीधा किया। इस हादसे में सलोह निवासी राजन जसवाल व अमल की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page