ड्रग्स तस्करी मामले में बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह हुंदल के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस इंटेलिजेंस का मानना है कि आरोपी राजजीत सिंह विदेश फरार हो चुका है या विदेश फरार होने की ताक में हैं। ऐसे में अब पंजाब पुकिस एनआईए की मदद से यह पता कराएगी। पुलिस ने राजजीत सिंह का लुकआउट नोटिस जारी कर सभी बंदरगाहों, हवाई अड्डो और राष्ट्रीय मार्गों पर उसकी जानकारी साझा की है, ताकि अगर आरोपी अभी देश से बाहर न गया हो, तो उसे दबोचा जा सके।
दूसरी तरफ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ा एक्शन लिया है। एसटीएफ ने आरोपी एआईजी की प्रापर्टी अटैच करने की कार्रवाई शुरू की है। इस मामले में पंजाब एसटीएफ की ओर से केंद्रीय वित्तीय मंत्रालय को पत्र के माध्यम से आरोपी की प्रापर्टी अटैच किए जाने की कार्रवाई में नोटिस जारी करने की मांग की थी। इस पर केंद्रीय वित्तीय मंत्रालय की कमेटी ने आरोपी एआईजी राजजीत सिंह हुंदल, उसकी पत्नी और बेटी को नौ फरवरी तक दिल्ली में अथॉरिटी के समक्ष अपना रिप्लाई फाइल करने के आदेश दिए हैं।
अगर संबंधित पक्ष की ओर से रिप्लाई फाइल नहीं किया जाता है तो फरार चल रहे एआईजी राजजीत सिंह हुंडल की प्राॅपर्टी अटैच करने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। बता दें आरोपी एआईजी की पत्नी की मोहाती स्थित प्रॉपर्टी जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है, उसे अटैच करने के लिए एनडीपीएस एक्ट के सेक्शन64 एफ के तहत प्रक्रिया शुरू कर दी है। नौ फरवरी को उचित जवाब या रिप्लाई फाइल न करने और अन्य पहलुओं जांच-परखे के बाद यह कदम उठाया जाएगा।
