• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः बच्चों से भरी 2 स्कूल बसों की हुई टक्कर

ByPunjab Khabar Live

Feb 7, 2024

नंगल मुख्य मार्ग पर गांव जिंदवडी के एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बीच राहत भरी बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त बस बच्चों से भरी हुई थी। मौके पर ड्राइवर की सूझबूझ से छात्रों की जान बच गई। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र स्कूल बस से वापस जा रहे थे तभी बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्कूल बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। श्री आनंदपुर साहिब के डीएसपी अजय सिंह भी अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page