10 दिसंबर 2023 को खालसा कालेज में युवक की हत्या की कोशिश करने और बैंक डकैती मामले में नामजद आरोपियों ने हत्या की कोशिश के केस में सरेंडर किया है। जिसकी पहतान बस्ती शेख के रहने वाले विनय तिवारी और मनिंदर उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उक्त अभी तक कहां रह रहे थे और किस गैंग के साथ काम कर रहे थे।
एएसआई बलकरण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नई बारादरी में पिछले साल दिसंबर माह में एक हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद से उक्त आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों ने 10 दिसंबर 2023 को खालसा कालेज में घुस कर कैंटीन में चाय पी रहे छात्र पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें उसे तेजधार हथियारों से हमलाकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार केस दर्ज होने के बाद से उक्त आरोपी की तलाश जारी थी। मगर वह पुलिस के बचते हुए फिर रहे थे। जब पुलिस ने आरोपियों के परिवारों पर दबाव बनाया तो आरोपी ने कोर्ट में पहुंच कर सरेंडर कर दिया। आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए 2 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को शक है कि विनय और उसके साथियों के पास वैपन भी हैं जो बरामद किए जाने हैं।
