• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः वेयरहाउस में भीषण आग लगने से कर्मचारियों में मची भगदड़, आग बुझाने में जुटी 10 गाड़ियां

ByPunjab Khabar Live

Feb 7, 2024

पानीपत में चौटाला रोड स्थित लिबर्टी शूज के सेंट्रल वेयर हाउस में बुधवार सुबह करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। वेयर हाउस से धुआं निकलता देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू करने में जुट गई। आग बड़ी होने पर रिफाइनरी टाउनशिप, एनएफएल और थर्मल पावर प्लांट से भी गाड़ियां बुलाई गई हैं। लिबर्टी शूज का वेयर हाउस चौटाला रोड पर रिसालू गांव में बना है। वेयर हाउस के मालिक राजीव और संजय ने बताया कि पुलिस ने सावधानी के तौर पर वेयरहाउस के करीब 300 मीटर दायरे को सील कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page