• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः करमा फैशन के बाहर धमकी भरा पत्र फेंकने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जल्द पुलिस करेंगी खुलासा

ByPunjab Khabar Live

Feb 7, 2024

जालंधर में बहुचर्चित करमा फैशन के बाहर 27 जनवरी को एक धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में सिटी पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किस गैंग से जुड़ा है, इस पर अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी किसी गैंग से नहीं जुड़ा है। बल्कि, सिर्फ डरा धमकाकर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक मामला साइबर फ्रॉड से जुड़ा है। इसे लेकर जल्द सिटी पुलिस खुलासा कर सकती है। थाना-4 की पुलिस ने इसे लेकर करमा फैशन के मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था। तब से आरोपी की तलाश जारी थी।

पुलिस को शोरूम मालिक ने बताया था कि लेटर में लिखा था कि ये रौंद तुम्हें बतौर गिफ्ट भेजा है। अगर, आप हमसे बात नहीं करोगे तो इसी रौंद से आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। लेटर में GB और LB लिखा हुआ था। लेटर उनके सिक्योरिटी गार्ड को मिला था। जिस एरिया में लेटर फेंका गया, उक्त एरिया में सीसीटीवी कवर नहीं करता। लेटर में दो नाम लिखे गए थे, जिसमें एक लॉरेंस बिश्नोई (LB) और दूसरा गोल्डी बराड़ (GB) है। लेटर हिंदी में लिखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page