• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः NSUI कार्यकर्ता और पुलिस हुई आमने सामने, बरसाईं लाठियां, की पानी की बौछारें

ByPunjab Khabar Live

Feb 7, 2024

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव से सियासी संग्राम में भूचाल आ गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 35 में प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। भारी संख्या में तैनात कार्यकर्ताओं को कभी लाठी से खदेड़ा जा रहा है तो कभी पानी की बौछारों से पीछा किया जा रहा है। इस बीच भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
बता दें, जब से चंडीगढ़ मेयर चनाव का परिणाम घोषित हुआ है तब से यह चुनाव विवादों में घिर गया है। चुनाव को लेकर कभी आम आदमी भी प्रदर्शन कर रही है। वहीं, बीते सोमवार सुप्रीम कोर्ट ने भी चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लोकतंत्र का मजाक बताया। आप और कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि भारतीय जनता पार्टी वोट चोर पार्टी है। वह वोटों की चोरी, धांधली एवं गुंडागर्दी कर चुनाव जीतती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page