• Mon. Mar 23rd, 2026

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबर: गाड़ियों को लेकर आ गया नया ऑर्डर, ये काम नहीं किया तो कटेगा तगड़ा चालान, आदेश जारी

ByPunjab Khabar Live

Feb 10, 2024

पंजाब में कार में पिछली सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए भी अब सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य हो गया है। इस संबंध में राज्य के एडीजीपी ट्रैफिक ने सभी एसएसपी और पुलिस कमिश्नर को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि वे अपने अधीन ट्रैफिक एजुकेशन सेल के प्रभारियों, पीसीआर प्रमुखों, थानों और चौकियों के प्रभारियों को स्पष्ट करें कि वे वाहनों के चालकों को बताएं कि जब भी वाहन चलाएं तो सीट बेल्ट लगाकर ही चलाएं और कार में बैठे लोग भी सीट बेल्ट लगाकर ही बैठें। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी अधिकारी का गनमैन भी ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठता है तो वह भी सीट बेल्ट लगाएगा।

इसकी पुष्टि लुधियाना के एसीपी ट्रैफिक चरनजीव लांबा ने करते हुए कहा कि नियमों के अनुसार सीट बेल्ट न लगाने पर एक हजार रुपये का चालान काटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले ट्रैफिक पुलिस लोगों को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक करेगी। सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को कह दिया गया है कि वे लोगों को इसके लिए जागरूक करें। कुछ समय जागरूकता मुहिम चलाने के बाद सीट बेल्ट न लगाने वालों के चालान काटे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page