• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : Cambridge international को सरकार ने नोटिस किया जारी

ByPunjab Khabar Live

Feb 11, 2024

Cambridge international प्राइवेट स्कूल को पंजाब सरकार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में सरकार ने कहा है कि उक्त स्कूल में पंजाबी अनिवार्य विषय के तौर पर नहीं पढ़ाई जा रही, जिसके चलते उन्हें ये नोटिस जारी किया गया है। जिसका जल्द से जल्द जवाब देना होगा।

इस संबंध में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि उनके ध्यान में आया है कि जालंधर के छोटे से समुदाय के पास स्थित कैंब्रिज स्कूल में छात्रों को पंजाबी विषय अनिवार्य विषय के रूप में नहीं पढ़ाया जा रहा है। जिस पर उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कैंब्रिज स्कूल, जालंधर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page