किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन में माहौल तनावपूर्ण होने के बाद आज बीकेयू उगराहां ने रेलवे ट्रैक रोकने का ऐलान किया है। इस दौरान उगराहां ने कहा कि बीते दिन यानी 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक रोके जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसानों पर अत्याचार बंद नहीं किए तो वह इसके बाद और कड़े विरोध प्रदर्शन की योजना बनाएंगे।
