• Thu. Feb 5th, 2026

अभी अभी बड़ी खबरः अब किसान नेता चढ़ूनी ने कल टोल फ्री करने का किया ऐलान

ByPunjab Khabar Live

Feb 15, 2024

किसानों के दिल्ली कूच का आज तीसरा दिन है। हालांकि आज 5 बजे एक बार फिर केंद्र किसानों से बात करेगा। तब तक किसानों ने आगे न बढ़ने का निर्णय लिया है। वहीं अब किसान अंदोलन को ओर मजबूत बनाने के लिए अब भारतीय किसान यूनियन ने बड़ा फैसला लिया है। गुरनाम सिंह चढूनी ने ऐलान किया है कि कल से 3 घंटे हरियाणा के भी टोल फ्री कर दिए जाएंगे। वहीं 17 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन की तरफ से ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि 16 तारीख को ‘भारत बंद’ का ऐलान करते हुए कहा कि हमारा फैसला कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकारों का व्यवहार नहीं बदला तो 18 तारीख को लुधियाना में दोबारा बैठक करके भाजपा के खिलाफ सख्त रणनीति अपनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page