• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः चाईना डोर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की की हुई मौत, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Feb 15, 2024

आदमपुर क्षेत्र में रेलवे रोड के पास चाईना डोर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत होने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान जयवीर सिंह पुत्र जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। हालांकि इस घटना को लेकर परिजन कुछ बोल नहीं रहे है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब 2 लड़के एक्टिवा पर सवार होकर घर की ओर जा रहे है। इस दौरान रास्ते में जयवीर के गले में चाईना डोर फंस गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में जयवीर के गले की नस ही कट गई। जिसके चलते जयवीर के गले से खून ज्यादा बहने के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page