• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः महाभारत के श्रीकृष्ण की असल जिंदगी में मचा गृह युद्ध, जानें मामला

ByPunjab Khabar Live

Feb 15, 2024

डायरेक्टर बीआर चोपड़ा की महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज के डायलॉग अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं. परिवारों और उनके संबंधों पर गहरी बातें बोलते नजर आने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज के निजी घर में भी गृह युद्ध छिड़ा हुआ है. इतना ही नहीं ये गृह विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है.

नीतीश भारद्वाज ने बुधवार को पुलिस में भी इसकी शिकायत की है. नीतीश ने अपनी शिकायत में अपनी पत्नी आईएएस स्मिता भारद्वाज के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. भोपाल पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है. साथ ही भोपाल कमिश्नर ने एडीशनल एसपी शालिनी दीक्षित को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है.

नीतीश भारद्वाज ने साल 2009 में मध्यप्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी स्मिता से शादी रचाई थी. इसके बाद दोनों की 2 जुड़वां बेटियां हुईं थीं. दोनों के रिश्ते में शादी के कुछ साल बाद ही खटास आने लगी थी. दोनों के विवादों के बाद इस मामले को कुटुंब न्यायालय में भी दर्ज किया गया था. जहां ये मामला लंबित है. अब नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी स्मिता पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. नीतीश भारद्वाज ने बुधवार को इसकी पुलिस में शिकायत भी कर दी है. नीतीश ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी उनकी बेटियों से मिलने नहीं देती.

बता दें कि नीतीश भारद्वाज की आईएएस अधिकारी स्मिता के साथ ये दूसरी शादी थी. इससे पहले 27 दिसंबर 1991 को नीतीश ने मोनिषा पाटिल से शादी की थी. दोनों की शादी चंद सालों बाद ही विवादों में घिर गई थी. लंबे समय तक विवादों के बाद नीतीश ने मोनिषा से साल 2005 में तलाक ले लिया था. इसके बाद साल 2009 में नीतीश भारद्वाज ने आईएएस अधिकारी स्मिता से शादी रचाई थी. लेकिन दोनों की शादी के 10 साल बाद ही ये रिश्ता भी विवादों में घिरने लगा. साल 2019 में इस शादी को कुटुंब न्यायालय में दर्ज किया गया है. जहां इसका मामला लंबित है. अब नीतीश की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page