होशियापुर में दिन दहाड़े गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चली। वहीं गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मंजीत सिंह पुत्र नानक सिंह निवासी बड़ी मियानी के रूप में हुई है। घायल युवक को दसूहा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर के लिए रेफर कर दिया गया। डाक्टरों की माने तो घायल युवक की बाई टांग के निचले हिस्से मे गोली लगी है। वहीं सिर और हाथों पर गंभीर चोट लगी हुई है। सिर के एक हिस्से की हड्डी भी टूट चुकी है। मामले को लेकर दसूहा पुलिस द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही।
