• Tue. Sep 22nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

लुधियाना से बड़ी ख़बरः NIA ने खन्ना में सभी होटल किए सील, 2 संदिग्धों को किया काबू

ByPunjab Khabar Live

Sep 12, 2022

(PKL): पंजाब सहित देशभर में एनआईए की टीम गैंगस्टरों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। गैंगस्टर्स के आईएसआई और खालिस्तानी आतंकियों के साथ संबंधों को लेकर एनआईए की टीम यह रेड कर रही है। इस दौरान पंजाब के 25 शहरों पर रेड चल रही है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया से लेकर कई गैंगस्टरों के गांव और घरों की तलाशी ली जा रही है। वहीं खन्ना में भी एनआईए के इनपुट पर पंजाब पुलिस कार्रवाई कर रही है। यह रेड 3 डीएसपी, 4 एसएचओ समेत करीब 50 कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान सभी होटल सील कर दिए गए हैं और अमृतसर के दो संदिग्धों को भी काबू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page