• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः पासपोर्ट रीजनल ऑफिस में सुबह से CBI की सर्च जारी

ByPunjab Khabar Live

Feb 16, 2024

पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को सुबह से पासपोर्ट रीजनल ऑफिस में सीबीआई ने सर्च की है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त टीमें चंडीगढ़ से सुबह दस बजे जालंधर पहुंचे। टीमें सीबीआई के 3 अधिकारी सर्च कर रहे हैं। हालांकि इसे लेकर फिलहाल कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मामला पासपोर्ट की इंक्वारी से जोड़ कर देखा जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि पिछले कुछ दिनों में जालंधर में एक समय पर जरूरत से ज्यादा पासपोर्ट बनाए गए हैं। इसे लेकर एक सूचना सीबीआई ऑफिस चंडीगढ़ भेजी थी। इन्हीं तत्थों की जांच के लिए उक्त सर्च की जा रही है। सीबीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जालंधर से भारी मात्रा में दस्तावेज अभी तक कब्जे में लिए गए हैं। जिसके आधार पर अगली जांच की जाएगी। फिलहाल टीमें सर्च कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page