• Sat. Dec 13th, 2025

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः भाजपा नेता रजनीश पर केस दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Feb 17, 2024

जालंधर में सिटी पुलिस ने बीजेपी की वरिष्ठ नेता रजनीश सहगल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फिलहाल सहगल की गिरफ्तारी बाकी है। सूत्रों से पता चला है कि सहगल ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़ित से लाखों रुपए ठगने का आरोप है। यहां तक के उक्त युवक को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र तक दे दिया गया था। जिसके बाद पीड़ित ने मामले में शिकायत जालंधर सिटी पुलिस को दी थी। पुलिस ने जांच के बाद अब केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रजनीश सहगल भारतीय जनता पार्टी जालंधर के जिला संयोजक आईटी सेल से जुड़े नेता हैं।

जोकि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के भी करीबी बताए जाते हैं। जिसमें रजनीश ने कहा था कि वह उनकी नगर निगम में नौकरी लगवा देगा, क्योंकि उसकी अच्छी पकड़ है। मगर न तो नौकरी लगवाई गई और ना ही पैसे वापस किए गए। जिसके आधार पर अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बीजेपी नेता रजनीश सहगल ने कहा- मुझ पर लगे सभी आरोप गलत हैं। पुलिस द्वारा दर्ज किया गया केस निराधार है। राजनीतिक दबाव में उक्त केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रजनीश पर आरोप है कि जालंधर कैंट इलाके के रहने वाले युवक को उसने अपनी बातों में फंसाया कि वह उसे नगर निगम में नौकरी लगवा देगा। इस पर रजनीश ने बताया कि मेरी इस केस में सीधी शमूलियत नहीं है। मेरे दिल्ली रहते एक जानकार ने पैसे लिए हैं। इसमें मेरा कोई लेनदेन नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page