• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अमृतसर से अभी अभी बड़ी खबरः 200 किलो हेरोइन मामले का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

ByPunjab Khabar Live

Feb 17, 2024

जंडियाला गुरू में तस्कर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है। दरअसल, गुजरात के कांडला बंदरगाह से 2019 में पकड़ी गई 200 किलोग्राम हेरोइन के मामले में गुजरात पुलिस की ओर से पकड़ा गया आरोपी जोबनजीत सिंह पुलिस को चकमा देकर जंडियाला गुरु के पास एक ढाबे से फरार हो गया। वह जंडियाला गुरु के गांव धरार का रहने वाला है। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गुजरात पुलिस जोबनजीत सिंह को अमृतसर की एक अदालत में पेशी पर लाए थे। पुलिस की टीम टाउन बुंडाला जंडियाला गुरु के समीप एक ढाबे पर खाने के लिए रुकी तो आरोपी जोबन खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए शौचालय चला गया।

वहीं से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अमृतसर पुलिस ने सभी जिला पुलिस अधिकारियों को आरोपी की फोटो भेज दी, जिसके बाद पूरी पंजाब पुलिस के नाको पर पुलिस को हाई अलर्ट पर कर दिया है। आरोपी के फरार होने की पुष्टि करते हुए मामले के जांच अधिकारी तजिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। सूत्रों के अनुसार गुजरात पुलिस के एसआई आरसी सोलंकी, हेड कांस्टेबल रविंदर कुमार, नारेन भाई और कांस्टेबल सुरेश भाई आरोपी जोबनजीत सिंह को शुक्रवार को अमृतसर की एक अदालत में पेशी पर लाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page