• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः श्रद्धालुओं से भरे टैंपो ट्रैवल के सामने जानवर आने से हुए हुआ हादसा, मची चीख पुकार

ByPunjab Khabar Live

Feb 18, 2024

मोगा में श्रद्धालुओं से भरे टैंपों ट्रैवल के साथ बड़े हादसे की खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं से भरे टैंपो-ट्रॉले के सामने अचानक आवारा जानवर आ गया कारण भयानक टक्कर हो गई। हादसे में करीब 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मोगा के गांव खोसा रणसिंह कला के दो परिवार, जिनमें से कुछ प्रवासी भारतीय हैं, ये लोग आनंदपुर और फतेहगढ़ साहिब की तीर्थयात्रा पर गए थे और अपने गांव लौट रहे थे। जब मोगा मात्र कुछ किमी की दूरी रह गया तो गांव से टी.आई. के सामने उनके टैंपो के आगे एक आवारा जानवर आ गया।

जिससे गाड़ी टकरा गई और इस टक्कर में गाड़ी में सवार करीब 15, 16 लोग घायल हो गए। जिन्हें समाज सेवी संस्था के नेता नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चानी ने अपनी टीम के साथ मोगा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान टेंपो ड्राइवर की इलाज दौरान मौत हो गई है और गंभीर रूप से घायल लोगों को भी फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page