• Tue. Sep 22nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

लुधियाना से बड़ी खबरः दिन दिहाड़े कार सवार युवकों ने चली गोलियां, एक घायल

ByPunjab Khabar Live

Sep 12, 2022

(PKL): पंजाब में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज ऐसा ही मामला लुधियाना से देखने को मिला है। शहर के दोमोरिया पुल के साथ छावनी मोहल्ला में गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ कार सवार युवकों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो नौजवानों पर जानलेवा हमला किया है, जिससे कि एक नौजवान बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल की पहचान हैबोवाल के टल्ली के रूप में हुई है। हमला किसी पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। फिलहाल हमलावर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई, वहीं दूसरी तरफ इस तरह सरेआम फायरिंग से लोगों में खौफ पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रूपिंद्र कौर एडीसीपी 1 और एसीपी सुमित सूद मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया जा रहा है। गोली चलने के मामले को लेकर पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page