• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः रविदास चौंक पर बंटी और बल्ली में हुई खूनी झड़प

ByPunjab Khabar Live

Feb 20, 2024

रविदास चौंक पर युवकों बंटी और बल्ली में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर युवकों में विवाद हुआ है। इस दौरान उक्त बदमाशों ने युवक के सिर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक खून से लथपथ खड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 2 युवक घायल हुए है। जिसमें एक नाम बल्ली और दूसरे का नाम बंटी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बल्ली नाम के युवक ने अबादपुरा के रहने वाले बंटी पर तेज़धार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं बंटी ने बल्ली पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस का भी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page