• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः मनोरजंन कालिया के घर के बाहर किसानों ने लगाया धरना

ByPunjab Khabar Live

Feb 20, 2024

किसानों ने आज जालंधर में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंज कालिया के घर बाहर धरना लगाया है। एस.के.एम. यूनियन द्वारा जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों ने मनोरंजन कालिया पर आरोप लगाए हैं कि वह किसानों के हक में कोई स्टेंड नहीं ले रहे हैं। सेंट्रल में उनके मुद्दों को नहीं उठा रहे हैं। किसानों रोष में आकर पूर्व भाजपा मंत्री के आवास के बाहर डटे हुए हैं। वहीं किसानों के प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता मनोरंजन कालिया आवास से बाहर आए और उन्होंने किसानों नेताओं को आवास में बुलाकर उनके साथ मुलाकात की। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने मनोरंजन कालिया के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया था।

केंद्र सरकार और किसानों के बीच गत दिनों चौथे दौर की बैठक हुई थी जिसमें किसानों को 5 फसलों पर एम.एस.पी. देने की बात पर चर्चा हुई। लेकिन किसानों ने केंद्र के इस प्रस्ताव को इंकार कर दिया। किसानों ने 21 फरवरी को कूच करने का ऐलान किया है। किसानों ने कहा कि वह मनोरंजन कालिया को जगाने आएं है। किसानों ने कहा कि अगर पूर्व भाजपा मंत्री कालिया ने उनकी मांगें सेंट्रल में न उठाई तो वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page